Earth Mini Moon: दुर्लभ खगोलीय घटना से आज रात धरती पर लोग कर सकेंगे एक साथ 2 चांद का दीदार

Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Sep, 2024 12:24 PM

earth mini moon asteroid 2024 mini moon asteroid 2024 pt5 two moon

अंतरिक्ष की एक दुर्लभ खगोलीय घटना में, आज रात धरती पर लोग एक "Mini Moon" का दीदार कर सकेंगे। अब तक दुनिया ने केवल एक ही चांद को देखा लेकिन आज लोग 2 चांद का दिदार कर सकेंगे। यह छोटा एस्ट्रॉयड, जिसे "2024 PT5" नाम दिया गया है, धरती के ऑर्बिट में घूम...

नेशनल डेस्क: अंतरिक्ष की एक दुर्लभ खगोलीय घटना में, आज रात धरती पर लोग एक "Mini Moon" का दीदार कर सकेंगे। अब तक दुनिया ने केवल एक ही चांद को देखा लेकिन आज लोग 2 चांद का दिदार कर सकेंगे। यह छोटा एस्ट्रॉयड, जिसे "2024 PT5" नाम दिया गया है, धरती के ऑर्बिट में घूम रहा है और इसका आकार 138 फीट तक हो सकता है। इसकी गति 2500 मील प्रति घंटा है, और यह अगले दो महीने तक धरती की परिक्रमा करता रहेगा।

हालांकि यह Mini Moon नंगी आंखों से नहीं दिखेगा, लेकिन स्पेशल टेलीस्कोप से इसे देखा जा सकता है।  यह Mini Moon अगले दो महीनों तक हर रात स्पेशल टेलीस्कोप से दिखाई देगा। यह चांद की तरह धरती की परिक्रमा कर रहा है और 25 नवंबर तक यह धरती के Orbit में घूमता रहेगा।
  
 क्या है Mini Moon?
2024 PT5 नामक यह Mini Moon एक Asteroid है, जिसका आकार 10 फीट से 138 फीट के बीच हो सकता है। 9 सितंबर 2024 से यह धरती की कक्षा में घूम रहा है और इसकी धीमी गति के कारण यह अगले दो महीनों में केवल एक बार धरती का चक्कर लगाएगा।

एस्ट्रॉयड 2024 PT5 की खोज 7 अगस्त 2024 को हुई थी। इसे एस्ट्रॉयड टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) ने खोजा था, जबकि स्पेन के यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के शोधकर्ताओं, कार्लोस और राउल डे ला फूएंते मार्कोस, ने इस पर एक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया।

25 नवंबर 2024 के बाद, यह Astroid धरती की ग्रैविटी से निकलकर सूर्य की कक्षा में प्रवेश करेगा और 9 जनवरी 2025 तक अंतरिक्ष में गुम हो जाएगा। यह 2055 और 2084 में फिर से धरती के करीब आएगा।

2024 PT5 एस्ट्रॉयड अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट से मिलता-जुलता है। इस बेल्ट का नाम महाभारत के पात्र अर्जुन के नाम पर रखा गया है। अर्जुन एस्ट्रॉयड ग्रुप को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

धरती से टकराने का कोई खतरा नहीं: यह एस्ट्रॉयड धरती से 2.6 मिलियन मील दूर परिक्रमा कर रहा है, जो धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी से 10 गुना ज्यादा है। एस्ट्रॉयड 2024 PT5 की यह घटना दुर्लभ है क्योंकि यह धरती की ग्रैविटी में फंस गया और धरती की परिक्रमा करने लगा, जिसे "मिनी मून" कहा जाता है।

शोधकर्ताओं की राय: हार्वर्ड और स्मिथसोनियन के एस्ट्रॉयड रिसर्चर फेडेरिका स्पोटो का कहना है कि 2024 PT5 के अध्ययन से हमें उन एस्ट्रॉयड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो कभी-कभी पृथ्वी से टकराते हैं।

उल्लेखनीय घटना: यह मिनी मून दुनिया के वैज्ञानिकों और खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए एक अनोखी और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना साबित हो रही है, जिससे अंतरिक्ष में छोटे पिंडों के बारे में हमारी जानकारी बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!