Edited By Radhika,Updated: 29 Mar, 2025 05:55 PM

मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इसमें किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नेशनल डेस्क : मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इसमें किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि अपराह्न दो बजकर 31 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। पूर्वोत्तर राज्य के नोनी जिले में भूकंप आया। इसने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।