म्यांमार में भूकंप ने मचाई तबाही...अब तक 1000 लोगों की मौत, 2 हजार से ज्यादा घायल

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Mar, 2025 03:58 PM

earthquake wreaks havoc in myanmar 1000 people dead so far

म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 1,000 के पार पहुंच गई। भूकंप के बाद मलबे से शवों को निकाला जा रहा है और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। अब तक 1,002...

इंटरनेशनल डेस्क: म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 1,000 के पार पहुंच गई। भूकंप के बाद मलबे से शवों को निकाला जा रहा है और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। अब तक 1,002 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,376 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

भूकंप का केंद्र म्यांमार के मांडले शहर से कुछ दूर स्थित था, जिससे आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद कई इलाकों में इमारतें गिर गईं, सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ और एक बांध टूट गया। म्यांमा पहले ही लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध की चपेट में है, जिससे भूकंप के बाद राहत कार्यों में और मुश्किलें आ रही हैं।

50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा
म्यांमार में इस भूकंप के बाद राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मिल रही है। चीन ने युन्नान प्रांत से 37 सदस्यीय बचाव दल भेजा है, रूस ने 120 बचावकर्मियों और राहत सामग्री के साथ दो विमान भेजे हैं और भारत ने भी एक बचाव दल तथा चिकित्सा सामग्री भेजी है। संयुक्त राष्ट्र ने भी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।

भूकंप ने म्यांमार के अलावा थाईलैंड में भी तबाही मचाई है। बैंकॉक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जहां छह लोगों की मौत हो चुकी है और 26 लोग घायल हैं। कई लोग अब भी लापता हैं और बचावकर्मी मलबे से उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं। थाईलैंड की राजधानी के एक निर्माण स्थल पर भी काफी नुकसान हुआ है, जहां एक ऊंची इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। म्यांमार में अब भी भूकंप से जुड़े आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। प्रभावित इलाकों में रक्त की भारी मांग बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!