महिलाओं के लिए खुशखबरी: Pregnant न होने का तरीका अब होगा आसान, Scientists ने खोज निकाला ये नया रास्ता

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Mar, 2025 03:31 PM

easy way to avoid pregnancy scientists have developed a new injection

अब महिलाओं को पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन बनाने के लिए गर्भधारण टालने में मदद मिल सकती है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इंजेक्शन विकसित किया है जिसके जरिए गर्भधारण को रोका जा सकता है। इस इंजेक्शन को बिना...

नेशनल डेस्क। अब महिलाओं को पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन बनाने के लिए गर्भधारण टालने में मदद मिल सकती है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इंजेक्शन विकसित किया है जिसके जरिए गर्भधारण को रोका जा सकता है। इस इंजेक्शन को बिना किसी डॉक्टर की सलाह के खुद से लगाया जा सकता है। यह उन महिलाओं के लिए राहत की खबर है जो गर्भधारण के तनाव से बचना चाहती हैं और पेशेवर या व्यक्तिगत कारणों से इसका टालना चाहती हैं।

चूहों पर परीक्षण में मिली सफलता

नेचर केमिकल इंजीनियरिंग जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक इस इंजेक्शन का नाम है "सेल्फ-एग्रीगेटिंग लॉन्ग-एक्टिंग इंजेक्टेबल माइक्रोक्रिस्टल्स"। यह दवा शरीर में धीरे-धीरे और लंबे समय तक सक्रिय रहती है। चूहों पर किए गए परीक्षण में यह इंजेक्शन कम से कम 97 दिनों तक गर्भधारण से रोकने में सफल रहा। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस दवा के निर्माण में और सुधार किए जाएं तो यह और लंबे समय तक असरदार हो सकता है।

कैसे काम करता है यह इंजेक्शन?

इस इंजेक्शन को त्वचा के नीचे लगाया जाता है जिसके बाद छोटे-छोटे क्रिस्टल बनते हैं। ये क्रिस्टल धीरे-धीरे हार्मोन रिलीज करते हैं जो महिलाओं के अंडे रिलीज करने की प्रक्रिया को रोकते हैं। इससे गर्भधारण संभव नहीं होता। इस प्रक्रिया को "SLIM" इंजेक्शन कहा गया है जो उन महिलाओं के लिए एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है जो कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में रहती हैं और जहां रोजाना गोली लेना या गर्भनिरोधक उपकरण लगाना मुश्किल होता है।

 

यह भी पढ़ें: Family के होते हुए भी 10 साल से फुटपाथ पर भिखारी की जिंदगी जी रहा पिता, पत्नी-बच्चों की बेरुखी ने किया मजबूर

 

कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में सहायक होगा यह इंजेक्शन

अध्ययन के सह-लेखक डॉक्टर जियोवानी त्रावेर्सो ने बताया कि यह इंजेक्शन विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए सहायक हो सकता है जो कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में रहती हैं। यहां गर्भनिरोधक और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं सीमित होती हैं। उनका कहना है कि यह इंजेक्शन महिलाओं के लिए उपलब्ध पारंपरिक परिवार नियोजन विकल्पों में एक नया अतिरिक्त हो सकता है।

अन्य दवाओं के लिए भी हो सकता है उपयोग

वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि इस तरह के DIY (Do It Yourself) इंजेक्शन का उपयोग अन्य दवाओं के लिए भी किया जा सकता है जिनके प्रभाव को लंबे समय तक बनाए रखना जरूरी है जैसे एचआईवी, टीबी, सिज़ोफ्रेनिया, पुराने दर्द और मेटाबोलिक रोगों के इलाज में।

इस शोध से उम्मीद की जा रही है कि यह महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक की एक नई और सुविधाजनक तकनीक हो सकती है जो भविष्य में उनकी जीवनशैली और स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!