Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Mar, 2025 02:16 PM

मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय रूबी शेख के लिए बिरयानी खाना भारी पड़ गया। बिरयानी में मौजूद चिकन की हड्डी उनके गले में फंस गई जिससे उनकी जान पर बन आई। हालत इतनी गंभीर हो गई कि रूबी को 8 घंटे लंबी सर्जरी करवानी पड़ी।
नेशनल डेस्क। मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय रूबी शेख के लिए बिरयानी खाना भारी पड़ गया। बिरयानी में मौजूद चिकन की हड्डी उनके गले में फंस गई जिससे उनकी जान पर बन आई। हालत इतनी गंभीर हो गई कि रूबी को 8 घंटे लंबी सर्जरी करवानी पड़ी।
कैसे हुई यह घटना?
यह मामला 3 फरवरी का है जब रूबी अपने परिवार के साथ बैठकर बिरयानी खा रही थीं। इसी दौरान एक 3.2 सेंटीमीटर लंबी चिकन की हड्डी उनके गले में फंस गई और गलत दिशा में चली गई। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: Smuggling से पहले करते थे छिपकली के प्राइवेट पार्ट की पूजा, आपको भी चौंका देगा अंधविश्वास का ये केस
परिवार घबराकर उन्हें क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे और अन्य जांचों के बाद पता लगाया कि हड्डी उनके गले के C4-C5 वर्टिब्रल डिस्क के बीच अटक गई है। यह स्थिति बेहद खतरनाक थी क्योंकि हड्डी ज्यादा समय तक अंदर फंसी रहने से इन्फेक्शन या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती थीं।
8 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद निकली हड्डी
डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया जो करीब 8 घंटे तक चली। ईएनटी सर्जन डॉ. संजय हेलेले ने बताया कि इस तरह के मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं और चिकित्सा क्षेत्र में ऐसा कम ही देखने को मिलता है।
रूबी की सर्जरी 8 फरवरी को सफलतापूर्वक पूरी हुई। हालांकि ऑपरेशन के बाद उन्हें 21 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा और अब डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है ताकि उनका शरीर पूरी तरह ठीक हो सके।
यह भी पढ़ें: OMG: यह क्या? अब Ice Cream से निकला जमा हुआ सांप, देखकर उड़े लोगों के होश!
इलाज के खर्च से बढ़ी परेशानी
रूबी के इलाज में करीब 8 लाख रुपये का खर्च आया। इतनी बड़ी रकम को लेकर उनके परिवार को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल ने दान और मदद के जरिए आधे खर्च को कम करवाने में सफलता पाई।
अब नहीं खाएंगी बिरयानी
इस घटना के बाद रूबी ने अपने पति से कहा कि अब न तो वह बिरयानी बनाएंगी और न ही कभी खाएंगी।