Breaking




सऊदी अरब में ईद का चांद दिखा, भारत में इस तारीख को होगी ईद की छुट्टी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 30 Mar, 2025 10:36 AM

eid ul fitr 2025 holiday in india announced 31 march

सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च की रात को नजर आया, जिसके बाद ईद का त्योहार 30 मार्च शनिवार को मनाने की घोषणा हुई। इसके साथ ही भारत में भी ईद मनाने की तारीख तय हो गई। भारत में आज 30 मार्च को ईद का चांद देखा गया और इस आधार पर ईद 31 मार्च को मनाई...

नेशनल डेस्क. सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च की रात को नजर आया, जिसके बाद ईद का त्योहार 30 मार्च शनिवार को मनाने की घोषणा हुई। इसके साथ ही भारत में भी ईद मनाने की तारीख तय हो गई। भारत में आज 30 मार्च को ईद का चांद देखा गया और इस आधार पर ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद से इसके आधिकारिक ऐलान की संभावना है और भारत में ईद की छुट्टी भी 31 मार्च को होगी।

भारत में रमजान के रोजे 2 मार्च से शुरू हुए थे और सऊदी अरब में जिस दिन ईद मनाई जाती है। उसके अगले दिन भारत में यह त्योहार मनाया जाता है। पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा थी कि ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी या 1 अप्रैल को, लेकिन सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद यह साफ हो गया कि भारत में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

सऊदी अरब में कितने दिन की छुट्टियां?

सऊदी अरब में 29 मार्च की रात को ईद का चांद दिखने के बाद 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। इस दिन के साथ रमजान का महीना भी समाप्त होगा। सऊदी अरब सरकार ने ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में 4 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। यह छुट्टी रविवार 30 मार्च से शुरू होकर बुधवार 2 अप्रैल तक रहेगी।

सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को 4 दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, महीना 29 या 30 दिन का होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब दिखता है। चूंकि 29 मार्च को चांद दिखा, इसलिए रमजान का महीना 29 दिन का रहेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!