'बाकी सब बंद, X चालू...',  Microsoft का सर्वर डाउन होने पर Elon Musk ने ली चुटकी

Edited By Harman Kaur,Updated: 19 Jul, 2024 03:58 PM

elon musk takes a dig when microsoft s servers are down

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। कई बैंक, मीडिया संस्थान, एयरलाइंस और संचार के कामकाज पर इसका व्यापक असर पड़ा है। इसी को लेकर एलन मस्क ने X पर एक मीम शेयर कर चुटकी ली है। जिसमें लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह...

नेशनल डेस्क: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। कई बैंक, मीडिया संस्थान, एयरलाइंस और संचार के कामकाज पर इसका व्यापक असर पड़ा है। इसी को लेकर एलन मस्क ने X पर एक मीम शेयर कर चुटकी ली है। जिसमें लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह ऐप (एक्स) अभी भी काम करता है।

PunjabKesari

दरअसल, एलन मस्क ने एक्स पर एक मीम शेयर की है। जिसमें एक व्यक्ति सबसे ऊपर बैठा हुआ है, जिस पर एक्स लिखा हुआ है। वहीं, नीचे बहुत सारे लोग खड़े हुए हैं, जिनके बीच में Microsoft का लोगो लगा हुआ है। इसके साथ ही मस्क ने लिखा कि बाकी सब बंद है, लेकिन यह ऐप अभी भी काम कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है। मस्क का ट्वीट कर लिखा कि Macrohard >> Microsoft
 

जानें क्या है माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन की वजह
माइक्रोसॉफ्ट में आई ये गड़बड़ी 'क्राउड स्ट्राइक' की वजह से हुआ है। इस गड़बड़ी की वजह से अमेरिका, भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद कंपनियों के सिस्टम ठप हो गए। यह गड़बड़ी 19 जुलाई शुक्रवार को करीब 11 बजे शुरू हुई। भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे बड़े आईटी हब माने जाने वाले शहरों में मौजूद कंपनियों पर भी इस गड़बड़ी का असर दिखा।
PunjabKesari
क्या है क्राउड स्ट्राइक
क्राउड स्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी फर्म है। यह एक प्लेटफॉर्म है जो क्लाउड-डिलीवरी तकनीकों के integrated set के माध्यम से उल्लंघनों को रोकने के लिए काम करता है। सरल भाषा में जो सभी प्रकार के साइबर हमलों को रोकता है। यह Eror कंपनी द्वारा अपडेट करने के बाद हुई है। ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) को ब्लू स्क्रीन Eror भी कहा जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!