बिक गई Twitter की नीली चिड़िया, इतने लाख में हुई नीलाम

Edited By Parminder Kaur,Updated: 22 Mar, 2025 03:42 PM

elon musk twitter blue bird iconic logo auction sold out in 30 lakhs

ट्विटर की नीली चिड़िया का लोगो कभी सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान का प्रतीक था, लेकिन जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया, उन्होंने इस प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यह था कि उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर 'X' कर दिया।...

नेशनल डेस्क. ट्विटर की नीली चिड़िया का लोगो कभी सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान का प्रतीक था, लेकिन जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया, उन्होंने इस प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यह था कि उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर 'X' कर दिया। अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर लगा नीली चिड़िया का आइकॉनिक लोगो भी नीलामी में बेचा गया है।

कितने में हुई नीली चिड़िया की नीलामी?

नीलामी करने वाली कंपनी के PR के मुताबिक, इस नीली चिड़िया को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। यह चिड़िया करीब 254 किलो वजनी है और इसका आकार 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है। हालांकि, इस चिड़िया के नए मालिक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

एपल से जुड़ी चीजों की भी हुई नीलामी

नीली चिड़िया के अलावा एपल-1 कंप्यूटर को करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम किया गया है। इसके अलावा स्टिव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7

Related Story

Trending Topics

United States

176/6

20.0

South Africa

194/4

20.0

South Africa win by 18 runs

RR 8.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!