mahakumb

EPFO अच्छी खबर: PF पर फिर आएगा मोटा ब्याज... EPFO पर मिलेगा 8% interest rate

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Feb, 2025 10:51 AM

epfo pf interest rate pf 2024 25 interest rate interest rate

भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही 2024-25 के लिए पीएफ पर ब्याज दर तय करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, इस बार ब्याज दर 8% से ऊपर बनी रह सकती है। पिछले साल यह 8.25% थी और इस बार भी इसी स्तर पर रहने की संभावना जताई जा रही है।

नेशनल डेस्क: भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही 2024-25 के लिए पीएफ पर ब्याज दर तय करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, इस बार ब्याज दर 8% से ऊपर बनी रह सकती है। पिछले साल यह 8.25% थी और इस बार भी इसी स्तर पर रहने की संभावना जताई जा रही है।

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक 28 फरवरी को होगी, जिसमें ब्याज दर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले इन्वेस्टमेंट और अकाउंट्स कमिटी बैठक कर EPFO की इस साल की आय और व्यय का विश्लेषण करेंगी। ब्याज दर तय करने में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि संगठन के पास आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पर्याप्त फंड बचा रहे।

EPFO की मौजूदा स्थिति

  • EPFO के करीब 7 करोड़ सदस्य हैं।
  • इस साल अब तक 5.08 करोड़ क्लेम निपटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल राशि ₹2.05 लाख करोड़ रही।
  • पिछले साल 4.45 करोड़ क्लेम हुए थे, जिनकी कुल राशि ₹1.82 लाख करोड़ थी।

ब्याज दर का निर्धारण कैसे होता है?
PF की ब्याज दर तय करने के बाद इसे EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) से मंजूरी मिलती है। फिर इसे वित्त मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। मंजूरी मिलने के बाद यह ब्याज दर लागू होती है और सदस्यों के खातों में जमा कर दी जाती है।

सूत्रों का कहना है कि EPFO की इस साल की आय अच्छी रही है, लेकिन क्लेम सेटलमेंट भी अधिक हुए हैं। ऐसे में ब्याज दर 8.25% के आसपास रहने की संभावना है। अब 28 फरवरी को CBT की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!