पूर्व CM सोरेन का बड़ा दावा- विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से BJP का हो जाएगा सफाया

Edited By Utsav Singh,Updated: 29 Jun, 2024 08:12 PM

ex cm soren big claim bjp wiped out from jharkhand after assembly elections

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का राज्य से सफाया हो जाएगा।

नेशनल डेस्क : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का राज्य से सफाया हो जाएगा। अपने आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि उन्हें जेल में बंद करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ विद्रोह होगा और झारखंड के लोग भाजपा को नहीं बख्शेंगे।

PunjabKesari

BJP  के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है। आने वाले दिनों में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा।'' धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा किया गया। अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, हेमंत दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहाई के दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है। झामुमो नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8.36 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

PunjabKesari

सभी संवैधानिक प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है
हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी संवैधानिक प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन लोगों ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी में आया है कि वे विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की योजना बना रहे हैं... मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे जिस दिन चाहें चुनाव करा लें... झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा का सपना ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने' जैसा होगा। भाजपा कई राज्यों में आदिवासियों को मुख्यमंत्री बना रही है, लेकिन वे सिर्फ ‘रबर स्टाम्प' हैं।''

PunjabKesari

BJP ने लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया
सोरेन ने दावा किया कि पिछले पांच महीनों में झारखंड की प्रगति की गति ‘‘जानबूझकर धीमी कर दी गई'' क्योंकि भाजपा झामुमो नीत गठबंधन की लोकप्रियता से डर गई है, जिसने आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा को भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में महारत हासिल है। इसने लोगों को जाति, पंथ, धर्म और अमीर-गरीब के आधार पर बांट दिया है।'' सोरेन ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार किया और लोग अब अदालत के आदेश को पढ़ रहे हैं। झामुमो नेता ने बिरसा चौक पर आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!