Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Mar, 2025 02:15 PM

आजकल बाजार में नकली नोटों की समस्या बढ़ गई है, और किसी को यह चिंता होती है कि उनका पैसा असली है या नकली। खासकर 500 रुपये के नोटों को लेकर अधिक असमंजस रहता है, क्योंकि वे बड़े होते हैं और आसानी से पहचान में नहीं आते। अगर आपको भी 500 रुपये के नए नोटों...
नेशनल डेस्क: आजकल बाजार में नकली नोटों की समस्या बढ़ गई है, और किसी को यह चिंता होती है कि उनका पैसा असली है या नकली। खासकर 500 रुपये के नोटों को लेकर अधिक असमंजस रहता है, क्योंकि वे बड़े होते हैं और आसानी से पहचान में नहीं आते। अगर आपको भी 500 रुपये के नए नोटों में असली और नकली का फर्क करने में मुश्किल हो रही है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI ने नकली नोटों से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पहचान चिन्ह बताए हैं। हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020-2021 के बीच बैंकों में 5.45 करोड़ रुपये के नकली नोट पाए गए हैं, जिसमें से 96% नकली नोट बैंक अधिकारियों द्वारा पकड़े गए। इस बढ़ती समस्या को देखते हुए, यह जरूरी हो जाता है कि हम असली और नकली नोट की पहचान अच्छे से कर सकें, ताकि हम धोखाधड़ी का शिकार न हो जाएं।
500 रुपये के असली नोट की पहचान कैसे करें?
आपके हाथ में जब 500 रुपये का नोट हो, तो निम्नलिखित संकेतों को पहचानने से आप जान सकते हैं कि वह असली है या नकली:
-
होलोग्राम और वॉटरमार्क: नोट को लाइट के सामने रखने पर "500" लिखा दिखाई देता है। इसके अलावा महात्मा गांधी की तस्वीर एकदम केंद्र में प्रिंट होती है।
-
देवनागरी में "500": देवनागरी में "500" अंकित होता है, जो असली नोट की पहचान में मदद करता है।
-
सुरक्षा धागा: यदि नोट को हल्का मोड़ा जाए तो सुरक्षा धागा का रंग हरे से नीले में बदलता हुआ दिखाई देता है।
-
गवर्नर सिग्नेचर और अन्य चिन्ह: पुराने नोटों के मुकाबले, गवर्नर के सिग्नेचर और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट किया गया है।
-
रंग बदलता नंबर: नोट के ऊपर बाएं और नीचे दाएं दिशा में नंबर बड़े होते जाते हैं, और इनमें रंग हरे से नीला बदलता है।
-
अशोक स्तम्भ और राष्ट्रीय प्रतीक: नोट पर अशोक स्तम्भ और राष्ट्रीय प्रतीक की छाप होती है।
-
महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क: यह विशेष चिन्ह दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए भी होते हैं।
दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए खास सुविधा
500 रुपये के नोटों में दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष पहचान चिन्ह दिए गए हैं। इन नोटों में अशोक स्तम्भ, महात्मा गांधी की तस्वीर और ब्लीड लाइन जैसी रफली प्रिंट की गई पहचान होती है, जो उन्हें असली और नकली नोट के बीच अंतर समझने में मदद करती है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गई इन पहचान विधियों से आप न केवल खुद को नकली नोटों से बचा सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक कर सकते हैं। तो अगली बार जब आपके पास 500 रुपये का नोट हो, तो इन पहचान चिन्हों को ध्यान से देखें और यह सुनिश्चित करें कि नोट असली है।