Edited By Radhika,Updated: 02 Feb, 2024 04:29 PM
पूनम पांडे की आकस्मिक मौत के कारण फैंस काफी दुखी हैं। अदाकारा के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी पीआर टीम द्वारा पोस्ट शेयर जानकारी दी गई है। मौत के पीछे का कारण Cervical cancer बताया गया है। इस खबर से अदाकारा के फैंस बुरी तरह से शॉक्ड हो गए हैं।
नेशनल डेस्क: पूनम पांडे की आकस्मिक मौत के कारण फैंस काफी दुखी हैं। अदाकारा के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी पीआर टीम द्वारा पोस्ट शेयर जानकारी दी गई है। मौत के पीछे का कारण Cervical cancer बताया गया है। इस खबर से अदाकारा के फैंस बुरी तरह से शॉक्ड हो गए हैं। अभी भी कुछ लोगों का इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि पनूम पांडे इस दुनिया में नहीं रही। लोग इस पोस्ट पर अलग- अलग कमेंट कर रहे हैं।
शॉक्ड हुए फैंस-
एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा कि यकीन नहीं होता कि पूनम पांडे नहीं रही। दूसरे यूज़र ने लिखा, कहीं ये खबर फेक तो नहीं। अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा कि ‘आपकी आत्मा को शांति मिले। वो एक बेहतरीन इंसान थी। ये बात उनके इंटरव्यूज देखकर कह सकती हूं।

कृप्या आज उनकी आलोचना न करें। उनके परिवार की भावनाओं का सम्मान करें।’