mahakumb

Shambhu Border: अब 10 मिनट में शंभू बार्डर पार...लोगों ने तैयार किया कच्चा रास्ता, जानिए नया रूट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Feb, 2025 01:22 PM

farmers  protest shambhu border punjab and haryana  traffic jams

पंजाब और हरियाणा के शंभू बार्डर पर पिछले एक साल से ज्यादा समय से चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लोग घंटों ट्रैफिक जाम...

नेशनल डेस्क:   पंजाब और हरियाणा के शंभू बार्डर पर पिछले एक साल से ज्यादा समय से चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं, और इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने तैयार किया नया रास्ता
हालांकि, अब स्थानीय निवासियों ने अपनी परेशानियों का हल खोज लिया है। शंभू बार्डर बंद होने के चलते लोगों ने घग्गर नदी के बीच से एक नया कच्चा रास्ता तैयार कर लिया है, जिसे अब दिल्ली-अंबाला हाइवे का वैकल्पिक मार्ग मान लिया गया है। हालांकि यह रास्ता उतना सुरक्षित नहीं है, फिर भी लोगों के लिए यह राहत की तरह काम कर रहा है। इस कच्चे मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं, जिससे लोग अधिक आसानी से सफर कर पा रहे हैं।

10 मिनट में शंभू बार्डर पार
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह इस कच्चे रास्ते का इस्तेमाल कर 10 मिनट में शंभू बार्डर पार कर पंजाब पहुंच जाते हैं। यह रास्ता NH-152D के करीब स्थित है और एक छोटा पुल पार करने के बाद यात्री आसानी से पंजाब की ओर बढ़ सकते हैं।

स्थाई समाधान की मांग
हालांकि यह रास्ता एक स्थाई समाधान नहीं है, वाहन चालकों का कहना है कि सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम लोग प्रमुख सड़क मार्ग से अपना सफर पूरी आसानी से कर सकें। शंभू बार्डर यदि नहीं खोला जाता है, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक भयंकर हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!