mahakumb

नयी दिल्ली में महिला दंत चिकित्सक ने की आत्महत्या

Edited By Rahul Rana,Updated: 11 Mar, 2025 03:25 PM

female dentist commits suicide in new delhi

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक महिला के पति ओशो प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस...

 नेशनल डेस्क: दिल्ली के रोहिणी में एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक महिला के पति ओशो प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला पेशे से दंत चिकित्सक थी और अपने पति से कथित रूप से अलग रह रही थी। 

पुलिस के अनुसार, महिला के पिता ने इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि महिला कुछ व्यक्तिगत परेशानियों का सामना कर रही थी, लेकिन उसके द्वारा उठाए गए इस कदम का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर रोहिणी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!