Breaking




Mumbai: पहले होटल फिर चलती कार में इंजीनियर युवती से ब्वाॅयफ्रेंड समेत तीन दोस्तों ने बनाए शारिरिक संबंध...खिंची अश्लील तस्वीरें

Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Mar, 2025 01:24 PM

female engineer rape mumbai boyfriend rape female engineer

मुंबई में एक 33 वर्षीय महिला इंजीनियर के साथ एक घिनौनी घटना सामने आई। पीड़िता के साथ उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर होटल और चलती कार में उसके साथ संबंध बनाए। जिसके बाद पीड़िता ने मुंबई की कांदिवली पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके...

नेशनल डेस्क: मुंबई में एक 33 वर्षीय महिला इंजीनियर के साथ एक घिनौनी घटना सामने आई। पीड़िता के साथ उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर होटल और चलती कार में उसके साथ संबंध बनाए। जिसके बाद मुंबई की कांदिवली पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि मामला साल 2022 का है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कर्नाटक की रहने वाली है और पुणे में एक आईटी कंपनी में इंजिनियर के तौर पर नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि ब्वाॅयफ्रेंड से उसकी मुलाकात 2021 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और ब्वाॅयफ्रेंड ने पीड़िता से शादी का वादा किया था और इसी मामले में उसे मुंबई के कांदिवली इलाके में मिलने बुलाया। दोनों एक होटल में रुके, जहां आरोपी ने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उसने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
 
 इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी पीड़िता को कार से पुणे ले गया। इस दौरान भी उसने अपने तीन दोस्तों को वहां बुला युवती के साथ कार में रेप किया। इसके बाद चारों ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं और उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर 28 लाख रुपये भी वसूले। इसके लिए उसे कर्ज भी लेना पड़ा। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटा पुणे के कालेपडल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने बलात्कार और ब्लैकमेलिंग से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज  केस मुंबई के कांदिवली पुलिस थाने को सौंप दिया है। वहीं अब पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही  गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!