Public Holiday! आज से 4 दिनों का रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक-कॉलेज-दफ्तर सब रहेंगे बंद

Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Sep, 2024 03:10 PM

festivals holidays long list of holidays festivals in september

सितंबर का महीना खास होता है क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण त्योहार और छुट्टियां होती हैं। इस साल 2024 के सितंबर में त्योहारों की वजह से छुट्टियों की लंबी लिस्ट जारी की गई है। बैंक, स्कूल और दफ्तर के लिए यह महीना राहत देने वाला होगा, खासकर दूसरे सप्ताह...

नेशनल डेस्क:  सितंबर का महीना खास होता है क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण त्योहार और छुट्टियां होती हैं। इस साल 2024 के सितंबर में त्योहारों की वजह से छुट्टियों की लंबी लिस्ट जारी की गई है। बैंक, स्कूल और दफ्तर के लिए यह महीना राहत देने वाला होगा, खासकर दूसरे सप्ताह में 4 छुट्टियां एक साथ मिलने वाली हैं।

13 से 16 सितंबर तक लगातार 4 छुट्टियां
13 सितंबर: राजस्थान में रामदेव जयंती, तेजा दशमी, और खेजड़ली शहीद दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

14 सितंबर: दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके साथ ही, पूरे भारत में ओणम का त्योहार भी मनाया जाएगा, खासकर केरल में।

15 सितंबर: रविवार को हमेशा की तरह छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, केरल में थिरुवोणम का त्योहार भी मनाया जाएगा, जिसके चलते पूरे राज्य में छुट्टी होगी।

16 सितंबर: ईद-ए-मिलाद या बारावफात का त्योहार मनाया जाएगा, जो मुस्लिम समुदाय के लिए खास अवसर होता है। इस दिन भी स्कूल, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।

इन तारीखों पर छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
13 सितंबर: रामदेव जयंती / तेजा दशमी (राजस्थान में)
14 सितंबर: दूसरा शनिवार / ओणम (केरल)
15 सितंबर: रविवार / थिरुवोणम (केरल)
16 सितंबर: ईद-ए-मिलाद (पूरे देश में)

सरकार ने इन त्योहारों और छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए 13 से 16 सितंबर तक कई जगहों पर लगातार अवकाश की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!