Video: पूजा-पाठ के दौरान महिलाओं की मारपीट ने लोगों को किया चकित, छुड़ाने में छूटे लोगों के पसीने

Edited By Mahima,Updated: 03 Sep, 2024 12:21 PM

fighting between women during worship astonished people

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में पूजा-पाठ के दौरान दो महिलाओं के बीच मारपीट का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक धार्मिक कार्यक्रम के बीच दो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ और स्थिति...

नेशनल डेस्क: सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में पूजा-पाठ के दौरान दो महिलाओं के बीच मारपीट का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक धार्मिक कार्यक्रम के बीच दो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कहासुनी के बाद दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं। उनका यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्हें अलग करने के लिए वहां मौजूद लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था और महिलाओं से लड़ाई न करने की अपील कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं रामचरितमानस के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही शारीरिक झगड़े में बदल गया।

वीडियो में दिख रहा है कि अन्य लोग महिलाओं को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों महिलाओं की जोर-जबरदस्ती के कारण उन्हें सफल होने में कठिनाई हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। कई लोगों ने वीडियो पर चुटकुले और टिप्पणियाँ की हैं, जैसे कि एक ने लिखा, "रामचरितमानस के बीच रामलीला क्यों चल रही है?" जबकि एक अन्य ने मजाक करते हुए कहा, "लोग बेकार में ओलंपिक देखते हैं, हमारे यहां की देसी कुस्ती ही मस्त है।"
 

इसके अलावा, कई लोगों ने इस घटना पर नकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने लिखा, "इतनी बड़ी उम्र हो गई, लेकिन लड़ाई करने में इन्हें शर्म नहीं आ रही है।" कुछ अन्य लोगों ने कहा कि पूजा-पाठ के दौरान इस तरह की झगड़े की कोई आवश्यकता नहीं थी और लोगों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा किया है कि क्या धार्मिक आयोजनों में भी शांति और संयम बनाए रखना आवश्यक नहीं है? इस तरह की घटनाएं समाज में धार्मिक आयोजनों की गरिमा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!