गोवा में समंदर के बीच मालवाहक जहाज में लगी आग, 12 घंटे से ICG के तीन जहाजों द्वारा चलाया जा रहा अग्निशमन अभियान

Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Jul, 2024 12:53 PM

fire in cargo ship icg deployed three ships to douse fire

बीते दिन गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक मालवाहक जहाज एमवी मर्सक फ्रैंकफर्ट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग को बुझाने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड के तीन जहाजों द्वारा अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है। तीन जहाज सुजीत, सचेत और...

नेशनल डेस्क. बीते दिन गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक मालवाहक जहाज एमवी मर्सक फ्रैंकफर्ट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग को बुझाने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड के तीन जहाजों द्वारा अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है। तीन जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार आग को बुझाने और अधिक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे है।

 
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट 12 घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। 20 जुलाई को सुबह 7 बजे तक गोवा से आईसीजी डोर्नियर विमान जहाज का हवाई आकलन कर रहा है, साथ ही कोच्चि से एक अतिरिक्त विमान खोज और बचाव के लिए तैनात है। ईटीवी वाटर लिली 19 जुलाई को मुंबई से रवाना हुई और 21 जुलाई तक घटनास्थल पर पहुंच गई थी।


बता दें शुक्रवार की देर रात मुंबई में भारतीय तटरक्षक नियंत्रण कक्ष को एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट 50 एनएम से जहाज पर लगी भीषण आग के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना मिलने के तुरंत बाद आईसीजी के तीन जहाजों को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजा गया। खोज और बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त विमान भी जुटाया गया। तटरक्षक ने कहा कि आपदा को रोकने और जहाज और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन कार्य किया जा रहा है। जहाज को अपना रास्ता बदलने की सलाह दी गई है और वर्तमान में यह 6 समुद्री मील की गति से 180 के रास्ते पर चल रहा है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं और तेज लहरें आग बुझाने के काम में चुनौती पेश कर रही हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!