mahakumb
budget

काबुल में संयुक्त राष्ट्र परिसर के बाहर गोलीबारी; एक सुरक्षा कर्मी की मौत, एक अन्य घायल

Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 Feb, 2025 12:03 AM

firing outside un compound in kabul

काबुल में संयुक्त राष्ट्र के परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। अफगानिस्तान स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, परिसर की चारदीवारी के बाहर तैनात उसके एक सुरक्षा कर्मी...

नेशनल डेस्क : काबुल में संयुक्त राष्ट्र के परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। अफगानिस्तान स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, परिसर की चारदीवारी के बाहर तैनात उसके एक सुरक्षा कर्मी की तालिबान के एक लड़ाके ने गोली मार कर हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अनुबंध पर रखे गए इसके सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी गोलीबारी नहीं की।

एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कर्मी को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। बाद में, तालिबान का लड़ाका परिसर के बाहर मृत मिला। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसकी मौत कैसे हुई। संयुक्त राष्ट्र और तालिबान घटना की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। घटना के सिलसिले में तालिबान की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!