mahakumb

मुंबई से सामने आया GBS का पहला मामला, 64 वर्षीय महिला अस्पताल में भर्ती

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 Feb, 2025 06:56 PM

first case of gbs reported in mumbai 64 year old woman admitted to hospital

मुंबई में शुक्रवार को ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (जीबीएस) का पहला मामला सामने आया है और यहां 64 वर्षीय महिला इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमित पाई गई।

नेशनल डेस्क: मुंबई में शुक्रवार को ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (जीबीएस) का पहला मामला सामने आया है और यहां 64 वर्षीय महिला इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमित पाई गई। महानगरनिगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता परिधीय तंत्रिका पर हमला करती है, जिससे शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं। मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और कुछ निगलने या सांस लेने में भी दिक्कत होती है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त और राज्य द्वारा बीएमसी के लिए नियुक्त किए गए प्रशासक भूषण गगरानी ने 64 वर्षीय महिला में रोग की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जीबीएस रोग से ग्रसित इस मरीज का वर्तमान में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि शहर के अंधेरी पूर्व क्षेत्र निवासी महिला को बुखार और दस्त के बाद लकवाग्रस्त हो जाने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जीबीएस के गंभीर मामलों में मरीज पूरी तरह लकवाग्रस्त तक हो सकता है। अधिकतर वयस्कों और पुरुषों में इस विकार के होने के आसार ज्यादा हैं, हालांकि सभी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीबीएस से अब तक छह संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां 173 संदिग्ध मामलें पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें....
Maha kumbh 2025: अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी, 50 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित महाकुंभ में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में अब तक डुबकी लगाने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं, कल्पवासियों की संख्या 40 करोड़ के पार पहुंच गई है। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं और अकेले शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक 42.07 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!