Gujarat: सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की दर्दनाक मौत, 10 गंभीर रुप से घायल

Edited By rajesh kumar,Updated: 23 Feb, 2025 07:32 PM

five tourists west bengal died tragically road accident gujarat

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के चूड़ा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक जेएन गमारा ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे...

नई दिल्ली: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के चूड़ा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक जेएन गमारा ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि बंगाल के पर्यटकों का एक समूह एक टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी वाहन एक डंपर से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि वे दीव और गिर जैसी जगहों से यात्रा करके लौट रहे थे तथा दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी उड़ान थी।

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य को उपचार के लिए जिले के सायला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!