भारत में वापसी कर रही है Ford, चेन्नई प्लांट में फिर से शुरू होगा प्रोडक्शन

Edited By Parminder Kaur,Updated: 14 Sep, 2024 10:10 AM

ford returns to india after two years

अमेरिकी कार कंपनी Ford ने करीब दो साल पहले भारत को अलविदा दिया था। अब Ford फिर से भारत में वापसी करने जा रही है। फोर्ड मोटर कंपनी ने आज घोषणा की है कि वह अपने चेन्नई स्थित कारखाने में फिर से उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि निर्यात के लिए...

नेशनल डेस्क. अमेरिकी कार कंपनी Ford ने करीब दो साल पहले भारत को अलविदा दिया था। अब Ford फिर से भारत में वापसी करने जा रही है। फोर्ड मोटर कंपनी ने आज घोषणा की है कि वह अपने चेन्नई स्थित कारखाने में फिर से उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि निर्यात के लिए वाहनों का निर्माण किया जा सके। फोर्ड ने सितंबर 2021 में भारत से अपना कारोबार समेटने का फैसला किया था।

PunjabKesari

फोर्ड अब चेन्नई के मरैमलाई नगर कारखाने में दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजार के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बना सकती है। अगस्त 2022 में फोर्ड ने इस कारखाने में उत्पादन बंद कर दिया था, लेकिन अब दो साल बाद कंपनी की वापसी हो रही है। फोर्ड के अंतरराष्ट्रीय बाजार समूह के अध्यक्ष के हार्ट ने बताया कि कंपनी ने तमिलनाडु सरकार को एक आशय पत्र सौंपा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दो दिन पहले मिशिगन के डियरबॉर्न में फोर्ड के मुख्यालय का दौरा किया था और कंपनी के शीर्ष प्रबंधन से अपने राज्य में उत्पादन फिर से शुरू करने की अपील की थी।

यह खबर तब आई है जब अन्य वैश्विक ब्रांड भी भारत में वापसी कर रहे हैं। चीन का फास्ट फैशन ब्रांड शीन भी रिलायंस रिटेल के जरिए भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाला है। फ्रांस की मल्टीब्रांड रिटेल कंपनी कारफू भी भारत में लौट रही है और फ्रेंचाइज साझेदारी के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

PunjabKesari

पिछले कुछ वर्षों में वाहन क्षेत्र में रेनो ने भी बड़ी वापसी की थी। 2007 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साझेदारी के बाद रेनो ने 2010 में निसान के साथ मिलकर चेन्नई में अपना कारखाना लगाया था।

फोर्ड के हार्ट ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमने भारत में तमिलनाडु सरकार को एक आशय पत्र सौंपा है, जिसमें चेन्नई कारखाने का उपयोग निर्यात के लिए करने की योजना व्यक्त की गई है।" कंपनी की फोर्ड प्लस वृद्धि योजना के तहत वैश्विक बाजारों के लिए मरैमलाई नगर कारखाने का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार के कई वर्षों के प्रयासों से फोर्ड की वापसी हो रही है। राज्य सरकार ने जून 2023 में मरैमलाई नगर संयंत्र के उपयोग पर विचार करना शुरू किया था। उस समय कई संभावित निवेशकों ने इस संयंत्र को खरीदने में रुचि दिखाई थी। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर और एमजी मोटर ने भी फोर्ड इंडिया प्रबंधन के साथ बातचीत की थी।

जुलाई 2023 में तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने सैन फ्रांसिस्को का दौरा किया और फोर्ड के साथ बातचीत शुरू की। अक्टूबर-नवंबर 2023 में उद्योग विभाग और फोर्ड के बीच कई दौर की चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। 2024 की शुरुआत में खबरें आने लगीं कि फोर्ड संयंत्र में दोबारा काम शुरू करने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव पर राजा ने जोर दिया। जुलाई 2024 में राजा ने मिशिगन के डियरबॉर्न में फोर्ड के मुख्य संयंत्र का दौरा किया और कंपनी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने तमिलनाडु में वाहन क्षेत्र के विकास और विशेष रूप से ईवी ढांचे के विकास का उल्लेख किया।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!