10 August: जाने से पहले रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, 18 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट,  पूरे देश में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Aug, 2024 08:17 AM

forecast imd monsoon raining heavy rains in delhi ncr

मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, देशभर में मानसून पूरी ताकत से बरस रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बीती शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। करीब दो घंटे तक हुई तेज़ बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिसके कारण कई...

नेशनल डेस्क: मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, देशभर में मानसून पूरी ताकत से बरस रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बीती शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। करीब दो घंटे तक हुई तेज़ बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिसके कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया। सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

देशभर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज और कल देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज 15 से अधिक राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर, कल भी लगभग सभी राज्यों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 15 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 अगस्त तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते वीकेंड पर भी दिल्ली में सुहाना मौसम बना रहेगा। वीकेंड के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, सरयू, बागमती, गंडक, यमुना, और कोसी नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में घाट डूब गए हैं, जबकि बिहार में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में इन राज्यों में और बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों के किनारे न जाने की सलाह दी है, क्योंकि अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और भारी बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। आज भी इन राज्यों के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस प्रकार, देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!