mahakumb
budget

कैमूर के पूर्व विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Jan, 2025 09:14 AM

former kaimur mla dies due to heart attack breathed his last at the age of 64

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन हो गया। मंगलवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल वाराणसी ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

नेशनल डेस्क। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन हो गया। मंगलवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल वाराणसी ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

बता दें कि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह लगभग 64 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे कैमूर जिले और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ।

डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने भभुआ विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुनाव जीतकर विधायक पद का कार्यभार संभाला। वे जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा वे दो बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर और एक बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर विधायक बने।

प्रमोद कुमार सिंह का निधन बिहार की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

उनके परिवार और समर्थकों को इस दुखद समय में ढांढस पहुंचाने के लिए कई नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!