धरती पर उगाया सूर्य! 22 मिनट तक धधकता रहा; बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 Feb, 2025 10:53 PM

france s nuclear fusion machine sets a new world record

फ्रांस में स्थित एक न्यूक्लियर फ्यूजन मशीन ने 22 मिनट से ज्यादा समय तक प्लाज्मा बनाए रखा है, जो कि इससे पहले चीन द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड से लगभग 5 मिनट ज्यादा है। इस मशीन को ‘आर्टिफिशियल सन’ कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्य के केंद्र में होने वाली...

 

नेशनल डेस्क : फ्रांस में स्थित एक न्यूक्लियर फ्यूजन मशीन ने 22 मिनट से ज्यादा समय तक प्लाज्मा बनाए रखा है, जो कि इससे पहले चीन द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड से लगभग 5 मिनट ज्यादा है। इस मशीन को ‘आर्टिफिशियल सन’ कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्य के केंद्र में होने वाली प्रक्रिया की नकल करती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर पृथ्वी पर स्थिर न्यूक्लियर फ्यूजन संभव हो जाता है, तो यह एक शक्तिशाली और अक्षय ऊर्जा स्रोत बन सकता है। यह उपलब्धि फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

फ्रांस की 'टोकामक' मशीन

इस रिकॉर्ड को बनाने वाली मशीन का नाम WEST है, जो फ्रांस की सरकारी रिसर्च एजेंसी CEA चला रही है। WEST एक टोकामक संरचना पर आधारित है, जो डोनट के आकार की होती है। इसमें प्लाज्मा को शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र में कैद किया जाता है, और यहीं फ्यूजन प्रक्रिया होती है। हालांकि, बड़े पैमाने पर ऊर्जा उत्पादन के लिए अभी और काम करना होगा, और इसमें कई दशक लग सकते हैं।

चीन का पिछला रिकॉर्ड

पिछले महीने चीन की EAST मशीन ने 1,066 सेकंड तक प्लाज्मा को स्थिर रखा था, जो पहले के रिकॉर्ड से बेहतर था। अब, 12 फरवरी को WEST ने 1,337 सेकंड तक प्लाज्मा बनाए रखकर नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। EAST और WEST दोनों ही प्रयोगात्मक फ्यूजन मशीनें हैं, जिनका विकास एक वैश्विक वैज्ञानिक टीम कर रही है। ये वैज्ञानिक फ्रांस में बन रहे ITER प्रोजेक्ट से भी जुड़े हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!