Himachal: यमुना नदी में मिले गोवंश के ताजा अवशेष, बड़ी संख्या में गोहत्या की आशंका

Edited By Pardeep,Updated: 01 Apr, 2025 12:13 AM

fresh remains of cattle found in yamuna river fear of large scale cow slaughter

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी में कथित रूप से गौ-अवशेष मिलने के बाद सोमवार को बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी में कथित रूप से गौ-अवशेष मिलने के बाद सोमवार को बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुखराम चौधरी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। पूर्व मंत्री चौधरी ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। 

प्रदर्शनकारियों ने देहरादून-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि पांवटा क्षेत्र और उत्तराखंड सीमा में यमुना नदी में गौ-अवशेष बहते पाए गए। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद जांच के आदेश दिए। नेगी ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।'' 

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शाम सात बजे के करीब स्थानीय बाजार से होते हुए यमुना पुल तक मार्च निकाला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। वे गौहत्या के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नवरात्रि के दौरान गौकसी हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से की गई। सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!