बैंक कर्मचारियों की लगी मौज! दशहरे से दीवाली तक छुट्टियां ही छुट्टियां

Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Sep, 2024 06:54 PM

from dussehra to diwali there are only holidays in the bank

सितंबर का अंत होने वाला है और अक्टूबर, 2024 की शुरुआत के साथ ही कई त्योहार आने वाले हैं। इस महीने बैंकों में विभिन्न अवकाश रहेंगे, जिनमें शारदीय नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसी प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं।

नेशनल डेस्क : सितंबर का अंत होने वाला है और अक्टूबर, 2024 की शुरुआत के साथ ही कई त्योहार आने वाले हैं। इस महीने बैंकों में विभिन्न अवकाश रहेंगे, जिनमें शारदीय नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसी प्रमुख छुट्टियाँ शामिल हैं। यदि आपके पास अक्टूबर में बैंकों से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो यह आवश्यक है कि आप छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लें। ऐसा करने से आपको बाद में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्था हैं, और कई काम ऐसे हैं जो बैंक बंद होने पर रुक जाते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक हर महीने की शुरुआत में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है। आरबीआई के अनुसार, अक्टूबर में 31 दिनों में से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ और अलग-अलग त्योहारों की छुट्टियाँ भी शामिल हैं। अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के चलते एक दिन बैंक बंद रहेगा। इसके अलावा, गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, काटी बिहू और दीवाली जैसे त्योहारों के कारण भी बैंकों में छुट्टियाँ रहेंगी।

अक्टूबर 2024 में कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टी

1 अक्टूबर 2024 : जम्मू में विधानसभा चुनाव होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2024 : गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 
3 अक्टूबर 2024 : नवरात्रि स्थापना के कारण जयपुर में बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
6 अक्टूबर 2024 :रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
10 अक्टूबर 2024 :दुर्गा पूजा, दशहरा और महासप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर 2024 :दशहरा, महाअष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और दुर्गा अष्टमी के कारण अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईंटानगर, कोहिमा, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंकों में अवकाश रहेगा।
12 अक्टूबर 2024 : दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा के कारण लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
13 अक्टूबर 2024 : रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
14 अक्टूबर 2024 : दुर्गा पूजा या दासेन के कारण गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा।
16 अक्टूबर 2024 : लक्ष्मी पूजा के अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर 2024 : महर्षि वाल्मीकि और कांटी बिहू के बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा।
20 अक्टूबर 2024 : रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर 2024 : चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर 2024 : रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
31 अक्टूबर 2024 : दीवाली के कारण लगभग पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!