गणेश चतुर्थी आज, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना और पूजा विधि

Edited By Pardeep,Updated: 07 Sep, 2024 05:47 AM

ganesh chaturthi is today know in which auspicious time to install bappa

गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप भी अपने घर में बप्पा (Bappa) की मूर्ति स्थापित करना चाहते है, तो मूर्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त को देखना बहुत जरुरी होता है। शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य शुभ फल प्रदान करता है।

नेशनल डेस्कः गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप भी अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहते है, तो मूर्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त को देखना बहुत जरुरी होता है। शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य शुभ फल प्रदान करता है। 

इस बात का खास ख्याल रखें कि मूर्ति को अगर आप घर में या किसी भी स्थान पर स्थापित करना चाहते हैं तो उसे किसी भी समय नहीं खरीदा जाता है। इसके लिए शुभ मुहूर्त को देखना बहुत जरुरी होता है। जानते हैं 7 सितंबर को पड़ रही गणेश चतुर्थी के लिए बप्पा की मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है।

बप्पा की मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त 
6 सितंबर 2024, शनिवार के दिन अगप आप मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो इस दिन सन्ध्या यानि शाम के समय मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त है 6.36 मिनट से लेकर 7.45 मिनट तक। वहीं अगर आप रात में मूर्ति खरीदने जाते हैं तो रात के समय निशिता काल मूहूर्त है 11.56 मिनट से लेकर 12.42 मिनट तक इस दौरान आप मूर्ति खरीद सकते हैं।

वहीं 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त का शुभ मुहूर्त है सुबह 11:03 से 13:34 मिनट तक। इस दौरान आप घर में गणपति बप्पा की स्थापना कर सकते हैं। इस दौरान भक्तों को शुभ मुहूर्त में स्थापना करने के लिए कुल 2.31 घंटे की अवधि मिलेगी। 

गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी लोगों को बधाई
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने त्योहार की पूर्व संध्या पर एक संदेश में कहा, “गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” मुर्मू ने कहा कि हर्ष और उल्लास का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक हैं। राष्ट्रपति ने कहा, “यह त्योहार हमें विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।” उन्होंने कहा, “इस अवसर पर, आइये हम सभी एकजुट होकर एक शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।” 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!