Breaking




इस भारतीय बिजनेसमैन के बुर्ज खलीफा में हैं 22 अपार्टमेंट्स, जानें सफलता की कहानी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 05 Apr, 2025 04:06 PM

george v nereamparambil from kerala owns 22 apartments in burj khalifa dubai

दुबई का बुर्ज खलीफा 163 मंजिलों के साथ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत मानी जाती है और यहां हर साल लोग इसे देखने आते हैं। हालांकि, यहां रहना हर किसी के लिए आसान नहीं है क्योंकि यहां एक वन-बेडरूम अपार्टमेंट का किराया सालाना 150,000 से 180,000 दिरहम (लगभग...

नेशनल डेस्क. दुबई का बुर्ज खलीफा 163 मंजिलों के साथ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत मानी जाती है और यहां हर साल लोग इसे देखने आते हैं। हालांकि, यहां रहना हर किसी के लिए आसान नहीं है क्योंकि यहां एक वन-बेडरूम अपार्टमेंट का किराया सालाना 150,000 से 180,000 दिरहम (लगभग 42 लाख रुपये) तक है, जो इसे रहने के लिए बेहद महंगी जगहों में से एक बनाता है।

जॉर्ज वी नेरेम्पराम्बिल बने बुर्ज खलीफा के सबसे बड़े प्राइवेट मालिक

PunjabKesari

दिलचस्प बात यह है कि बुर्ज खलीफा के 900 अपार्टमेंट्स में से 150 अपार्टमेंट्स भारतीयों के हैं। इनमें से 22 अपार्टमेंट्स के अकेले मालिक जॉर्ज वी नेरेम्पराम्बिल हैं। उन्हें मीडिया में 'किंग ऑफ बुर्ज खलीफा' के नाम से भी जाना जाता है। जॉर्ज ने बुर्ज खलीफा में सबसे अधिक प्राइवेट प्रॉपर्टी के मालिक होने का रिकॉर्ड बनाया है।

11 साल की उम्र से काम करने लगे थे जॉर्ज

PunjabKesari

केरल के एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे जॉर्ज ने बहुत कम उम्र में ही अपने परिवार की मदद करना शुरू कर दिया था। महज 11 साल की उम्र में जॉर्ज ने अपने पिता के साथ काम करना शुरू कर दिया था। बचपन से ही वह काफी होशियार थे और उन्होंने कपास के बीजों से गोंद निकालकर पैसे कमाना शुरू कर दिया था। 1976 में जॉर्ज ने बेहतर अवसरों की तलाश में शारजाह की ओर रुख किया।

मैकेनिक से की शुरुआत, फिर बने दुबई के बड़े बिजनेसमैन

शारजाह में जॉर्ज ने पहले एक मैकेनिक के तौर पर काम किया, लेकिन जल्द ही उन्हें यह एहसास हुआ कि मध्य-पूर्वी देशों की बढ़ती अर्थव्यवस्था और रेगिस्तान की गर्मी के बीच एयर कंडीशनिंग उद्योग में शानदार संभावनाएं हैं। उन्होंने इसी विचार के साथ अपनी छोटी सी कंपनी शुरू की, जिसे आज 'GEO ग्रुप ऑफ कंपनीज' के नाम से जाना जाता है। आज वह दुबई के प्रमुख बिजनेस टायकून बन चुके हैं।

बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट खरीदने की दिलचस्प कहानी

जॉर्ज ने बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट खरीदने की शुरुआत एक रिश्तेदार के मजाक से की थी, जिसने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा था कि वह कभी भी बुर्ज खलीफा में रह नहीं सकते। 2010 में जॉर्ज ने यहां पहला अपार्टमेंट किराए पर लिया और धीरे-धीरे उन्होंने यहां अपार्टमेंट्स खरीदने शुरू कर दिए। आज उनके पास बुर्ज खलीफा में 22 अपार्टमेंट्स हैं। उनके इन अपार्टमेंट्स की दीवारें, छत और फर्श गोल्ड प्लेटेड हैं।

4,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है जॉर्ज का नेट वर्थ

आज जॉर्ज का नेट वर्थ 4,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है और वह बुर्ज खलीफा में सबसे बड़े प्राइवेट प्रॉपर्टी ओनर बन चुके हैं। उनकी सफलता की यह कहानी यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से किसी भी व्यक्ति को सफलता मिल सकती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!