ब्रेकअप के बाद 54 वर्षीय शख्स के प्यार में पागल हुई लड़की, एक दिन में कर डाले 1,000 कॉल, फिर गई जेल

Edited By Parminder Kaur,Updated: 14 Sep, 2024 03:42 PM

girl fell madly in love with 54 year old man made 1000 calls to him in a day

यूं तो आज कल ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही लोग नया पार्टनर ढूंढने में जुट जाते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है कि वह इतने कम समय में उसके प्यार में पागल हो जाएं। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की 54 वर्षीय शख्स के प्यार में पड़ गई। लड़की...

नेशनल डेस्क. यूं तो आज कल ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही लोग नया पार्टनर ढूंढने में जुट जाते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है कि वह इतने कम समय में उसके प्यार में पागल हो जाएं। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की 54 वर्षीय शख्स के प्यार में पड़ गई। लड़की प्यार में इतनी पागल हो गई कि उनसे अपने बॉयफ्रेंड का जीना मुहाल कर दिया। 


रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी के निधन के बाद डेविड पैग्लिरो काफी परेशान थे और एक साथी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात नर्स सोफी कोलविल से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच रिश्ता सामान्य था, लेकिन बाद में सोफी ने डेविड का हर जगह पीछा करना शुरू कर दिया। सोफी ने डेविड को एक दिन में 1,000 कॉल किए। इसके अलावा उसने डेविड की कार में एक ट्रैकिंग डिवाइस भी लगा दी।


इसके बाद सोफी ने डेविड की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले मकान में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और बेडरूम में डेविड का इंतजार करने लगी। इस मामले के बढ़ने के बाद यह मामला अदालत में पहुंच गया। अदालत ने सोफी कोलविल को दोषी करार दिया। सोफी कोलविल को 20 हफ्तों की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने आदेश दिया है कि वह अगले पांच साल तक डेविड पैग्लिरो से संपर्क नहीं कर सकती।


 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!