कई बार मना करने के बाद भी बनाए रखा रिश्ता, प्रेमिका के पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, और फिर...

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Mar, 2025 12:29 PM

girlfriend s father hacked him with an axe and then

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज उसके माता-पिता ने कथित रूप से उसके 19 वर्षीय प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को सामने आई।

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज उसके माता-पिता ने कथित रूप से उसके 19 वर्षीय प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को सामने आई।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि साई कुमार, जो दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद खेती करता था, अपनी ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों का संबंध पिछड़े वर्ग के अलग-अलग समुदायों से था। लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने साई कुमार को कई बार चेतावनी दी थी कि वह उनकी बेटी से दूर रहे। हालांकि, कुमार ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया और लड़की से अपना रिश्ता जारी रखा।
PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात साई कुमार का जन्मदिन था। उसी दिन लड़की के माता-पिता ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कुल्हाड़ी से कुमार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें...
- सरकार ने 2% बढ़ाया DA, जानें कब से होगा लागू

मोदी सरकार ने ईद के मौके पर देश के 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR) में भी 2% की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा और पेंशनभोगियों को भी लाभ मिलेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!