Breaking




आम जनता के लिए बड़ी राहत! सोना-चांदी हो गया सस्ता, जानें 24K के नए दाम

Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 Apr, 2025 06:46 PM

gold and silver have become cheaper know the new price of 24k

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) की वजह से भारत में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अमेरिका ने भारत समेत 180 देशों पर आयात टैक्स (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है।

नेशनल डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) की वजह से भारत में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अमेरिका ने भारत समेत 180 देशों पर आयात टैक्स (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। इसके जवाब में कनाडा और चीन ने भी टैक्स बढ़ाने की बात कही है। इससे ग्लोबल मंदी का खतरा बढ़ गया है और डॉलर की कीमत में भी गिरावट आई है, जिसका असर सीधे सोना-चांदी के भाव पर पड़ा है।

सोने के दाम में बड़ी गिरावट

  • पिछले दो दिनों में सोने के रेट में 2000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है।
  • आज (5 जून वायदा) एमसीएक्स पर सोना 300 रुपये सस्ता होकर ₹89,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • कल सोने की कीमत में लगभग 2000 रुपये की गिरावट आई थी।

चांदी भी हुई बहुत सस्ती

  • पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में 8000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई है।
  • आज चांदी के रेट में 3000 रुपये की कमी आई और अभी इसका भाव ₹91,362 प्रति किलो है।
  • कल भी चांदी 5500 रुपये सस्ती हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल है?

  • इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड रेट 3092 डॉलर प्रति औंस है, जिसमें 20 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है।
  • डॉलर इंडेक्स भी 0.1600 पॉइंट गिर गया है, जिससे भारत में सोने-चांदी के रेट पर असर पड़ा है।

सर्राफा बाजार में क्या रेट चल रहा है?

  • 995 शुद्धता वाला सोना: ₹89,948 प्रति 10 ग्राम
  • 916 (22 कैरेट): ₹82,724 प्रति 10 ग्राम
  • 750 (18 कैरेट): ₹67,733 प्रति 10 ग्राम
  • 585 (14 कैरेट): ₹52,831 प्रति 10 ग्राम

ऐसे करें गोल्ड-सिल्वर प्राइस चेक

  • आप 8955664433 नंबर पर एक मिस्ड कॉल करके भी आज के गोल्ड और सिल्वर रेट SMS के जरिए जान सकते हैं।
  • इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी ताज़ा भाव देख सकते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!