Gold Price: आज भी सस्ता हुआ सोना, दो दिन में इतने गिर गए दाम... जानिए आज का ताजा भाव

Edited By rajesh kumar,Updated: 18 Sep, 2024 08:57 PM

gold became cheaper today too price fell so much in two days

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इंडियन बुलियन मार्केट में सोने के भाव घट गए हैं। 24 कैरेट सोना अब 73,257 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 999 प्‍योरिटी वाली चांदी भी सस्ती हुई है, जिसका रेट अब 87,406 रुपए  प्रति...

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इंडियन बुलियन मार्केट में सोने के भाव घट गए हैं। 24 कैरेट सोना अब 73,257 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 999 प्‍योरिटी वाली चांदी भी सस्ती हुई है, जिसका रेट अब 87,406 रुपए  प्रति किलो हो गया है।

सोने के रेट
17 सितंबर को 24 कैरेट सोना 73,276 रुपए  प्रति 10 ग्राम था, जो अब 73,257 रुपए  पर आ गया है, यानी आज इसमें 19 रुपए  की गिरावट आई है। इसी तरह 23K सोना 72,983 रुपए  से घटकर 72,964 रुपए  प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22K सोने का रेट भी कम होकर 67,103 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी 54,943 रुपए  प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 54,957 रुपए  था।

दो दिनों में सोने की गिरावट
पिछले दो दिन से सोने की कीमतों में कमी हो रही है। 17 सितंबर को सोना 213 रुपए  सस्ता हुआ था और आज 19 रुपए  की और कमी आई है। इस तरह कुल मिलाकर दो दिन में 24 कैरेट सोना 232 रुपए  सस्ता हो चुका है।

जानिए चांदी के रेट
चांदी के भाव में भी गिरावट हो रही है। आज चांदी 87,406 रुपए  प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो एक दिन पहले 87,537 रुपए  प्रति किलो थी, यानी इसमें 121 रुपए  की कमी आई है। पिछले दो दिन में चांदी 898 रुपए  सस्ती हो चुकी है।

MCX पर सोना-चांदी के रेट
मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) में भी सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव हो रहा है। 4 अक्टूबर वायदा के लिए सोना 160 रुपए  बढ़कर 73,254 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी 113 रुपए  की गिरावट के साथ 89,095 रुपए  प्रति किलो पर है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!