Breaking




Gold Rate Fell:  सोने में सुनामी: 3,900 रुपये की गिरावट से दहला बाजार, निवेशक सन्न!

Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Apr, 2025 08:54 PM

gold price fall gold prices gold investors gold trading

सोने की कीमतों में आई तेज़ गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। महज कुछ कारोबारी घंटों में गोल्ड 3,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया है। मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब कीमतों में ऐसा बदलाव देखा गया है कि बाजार में हलचल मच गई है। क्या...

नेशनल डेस्क: सोने की कीमतों में आई तेज़ गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। महज कुछ कारोबारी घंटों में गोल्ड 3,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया है। मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब कीमतों में ऐसा बदलाव देखा गया है कि बाजार में हलचल मच गई है। क्या ये सिर्फ मुनाफावसूली है या किसी बड़ी गिरावट की शुरुआत?

 गिरावट के आंकड़े क्या कहते हैं?
मंगलवार को जहां गोल्ड ने ₹99,358 का हाई बनाया, वहीं बुधवार को यह गिरकर ₹95,457 के लोअर लेवल तक पहुंच गया। यानी कुल गिरावट 3,901 रुपये प्रति 10 ग्राम। MCX पर जून कॉन्ट्रैक्ट 1 लाख तक नहीं पहुंचा, लेकिन अगस्त का सौदा ₹1 लाख के पार चला गया था।

 डॉलर इंडेक्स और ट्रेड टेंशन का असर
इस गिरावट के पीछे कई ग्लोबल फैक्टर्स हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में नरमी के संकेत मिले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ कम करने की बात कही है, जिससे सोने की ‘सेफ हेवन’ अपील कमजोर हुई है। वहीं, डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है।

 क्या 55 हजार तक आ सकता है सोना?
मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट ने हलचल और बढ़ा दी है। इसमें कहा गया है कि कुछ वर्षों में सोने की कीमत ₹55,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है। वैश्विक स्तर पर सोने का उत्पादन बढ़ा है, सेंट्रल बैंकों की खरीद में गिरावट आई है, और रीसाइक्लिंग से सप्लाई में इजाफा हो रहा है। इन सभी फैक्टर्स के कारण कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

 विशेषज्ञों की राय क्या कहती है?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि सोना तकनीकी रूप से ‘ओवरबॉट’ स्थिति में था। उन्होंने कहा कि सोने के विभिन्न अनुपात (जैसे गोल्ड-सिल्वर, गोल्ड-ऑयल, गोल्ड-कॉपर) अब चरम पर हैं, जो कीमतों में करेक्शन का संकेत देते हैं।

 फिजिकल डिमांड भी हुई धीमी
उच्च कीमतों के चलते आम जनता की फिजिकल खरीद में भी कमी आई है। शादियों के सीज़न में भी महंगा सोना कई लोगों के बजट से बाहर हो गया है, जिससे मांग में गिरावट आई है।

  निवेशकों के लिए क्या संदेश है?
यह गिरावट उन लोगों के लिए अवसर हो सकती है जो लॉन्ग टर्म में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन बाजार की चाल को समझे बिना कदम उठाना जोखिम भरा हो सकता है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!