Breaking




Gold Price: सोना हो गया सस्ता, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 02:28 PM

gold price gold has become cheaper

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने के दाम में हल्की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे थे, लेकिन आज इसमें गिरावट देखने को मिली बुधवार को MCX पर 5 जून 2025 की...

नेशनल डेस्क: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने के दाम में हल्की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे थे, लेकिन आज इसमें गिरावट देखने को मिली बुधवार को MCX पर 5 जून 2025 की एक्सपायरी वाले सोने का भाव 0.07% की गिरावट के साथ ₹90,814 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय पर आई है जब वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोने के दाम में लगातार उछाल देखा जा रहा था।

चांदी की कीमतों में उछाल

MCX पर चांदी की कीमत में 0.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹99,706 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली और नोएडा में चांदी का हाजिर भाव ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

विभिन्न शहरों में सोने के हाजिर भाव

दिल्ली और नोएडा

मुंबई और कोलकाता

  • 24 कैरेट सोना: ₹9,284 प्रति ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹8,510 प्रति ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: ₹6,963 प्रति ग्राम

चेन्नई

  • 24 कैरेट सोना: ₹9,284 प्रति ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹8,510 प्रति ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: ₹7,020 प्रति ग्राम

सोने के दाम पर क्या असर डाल रहा है?

निवेशकों की नजर अमेरिका की आर्थिक नीतियों और वैश्विक बाजार के संकेतों पर टिकी हुई है। हाल ही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े डेटा से यह संकेत मिला है कि मुद्रास्फीति और धीमी आर्थिक वृद्धि के कारण फेडरल रिजर्व जून में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस प्रकार की स्थितियां आमतौर पर सोने की कीमतों को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!