Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Jan, 2025 01:57 PM

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। बुधवार को सोने की कीमतें 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थीं, लेकिन गुरुवार को इसमें गिरावट देखी गई। मजबूत वैश्विक रुझानों और ट्रंप की वापसी...
नेशनल डेस्क: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। बुधवार को सोने की कीमतें 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थीं, लेकिन गुरुवार को इसमें गिरावट देखी गई। मजबूत वैश्विक रुझानों और ट्रंप की वापसी से बुधवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर था। हालांकि, दो दिन की तेजी के बाद आज सोने और चांदी के दाम में नरमी देखने को मिल रही है।
दो दिन बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
लगातार दो दिन की बढ़त के बाद गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोना जहां 79,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी 91,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
MCX पर सोने और चांदी का हाल
- सोना: MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 145 रुपये की गिरावट के साथ 79,419 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 79,455 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
- चांदी: MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 521 रुपये की गिरावट के साथ 91,423 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 91,465 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
ग्लोबल बाजार में भी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव कमजोर रहे।
- सोना: Comex पर सोना 2,765.89 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 2,761.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
- चांदी: Comex पर चांदी 31.38 डॉलर पर खुली और मौजूदा समय में 31.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
अब कीमतों में गिरावट के बाद सोने में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।