mahakumb
budget

Gold Prices: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट, ग्राहकों को मिली राहत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Feb, 2025 03:38 PM

gold prices prices of 24 carat 22 carat gold

आज देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर, नोएडा, इंदौर, कानपुर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ और अहमदाबाद समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम घटे हैं।

नेशनल डेस्क: आज देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर, नोएडा, इंदौर, कानपुर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ और अहमदाबाद समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम घटे हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹440 तक की कमी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹400 तक सस्ता हुआ है।  अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की नई कीमतें और उनमें हुई गिरावट का पूरा अपडेट।

आज प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:

 दिल्ली – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 मुंबई – 24 कैरेट ₹84,050 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,050 (-₹400)
 लखनऊ – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 पटना – 24 कैरेट ₹84,100 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,100 (-₹400)
 जयपुर – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 नोएडा – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 इंदौर – 24 कैरेट ₹84,100 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,100 (-₹400)
 कानपुर – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 गाजियाबाद – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 गुरुग्राम – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 मेरठ – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 अहमदाबाद – 24 कैरेट ₹84,100 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,100 (-₹400)

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप गहनों या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है क्योंकि आगे कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!