Breaking




Gold Rate: सोने के दामों में भारी गिरावट, सस्ता हुआ गोल्ड, जानें अपने शहर का रेट

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 02:37 PM

gold rate big in gold prices gold becomes cheaper

सोने की चमक भले ही वैसी ही है लेकिन इसकी कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जो लोग लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है।

नेशनल डेस्क: सोने की चमक भले ही वैसी ही है लेकिन इसकी कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जो लोग लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, पटना और गाजियाबाद में सोने के रेट में भारी गिरावट आई है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताज़ा दाम और किन-किन शहरों में कितनी कमी आई है।

 दिल्ली और मुंबई में सोना हुआ सस्ता

आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹90,810 प्रति 10 ग्राम है। इसमें ₹980 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका दाम ₹83,250 प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,660 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹980 की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना अब ₹83,100 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

लखनऊ, जयपुर और नोएडा में क्या है सोने का रेट?

उत्तर भारत के अन्य शहरों की बात करें तो लखनऊ, जयपुर और नोएडा में आज सोने के दाम समान रहे। इन तीनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,810 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का रेट ₹83,250 प्रति 10 ग्राम है। यहां भी 24 कैरेट में ₹980 और 22 कैरेट में ₹900 की कमी आई है।

पटना, इंदौर और अहमदाबाद में भी सोना हुआ सस्ता

पटना में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹90,710 प्रति 10 ग्राम है, यानी ₹980 की कमी। वहीं 22 कैरेट का रेट ₹83,150 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹900 की गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर में भी यही ट्रेंड देखा गया, हालांकि 22 कैरेट सोने में थोड़ी कम गिरावट आई है। यहां 24 कैरेट का भाव ₹90,710 और 22 कैरेट का ₹83,250 है, जिसमें क्रमश: ₹980 और ₹800 की गिरावट हुई है। अहमदाबाद में भी 24 कैरेट सोना ₹90,710 और 22 कैरेट ₹83,150 में बिक रहा है।

गाजियाबाद में सबसे बड़ी गिरावट

गाजियाबाद में सोने के रेट बाकी सभी शहरों से ज्यादा गिरे हैं। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹91,790 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹1,740 की भारी गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना यहां ₹84,150 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि ₹1,600 की बड़ी गिरावट है। यह देशभर में सबसे ज्यादा कमी मानी जा रही है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!