Breaking




10 grams Gold price : इस हफ्ते ₹100000 पर पहुंच जाएगा सोना! गोल्ड में जल्द आ सकती है बड़ी छलांग

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Apr, 2025 09:31 AM

gold rate gold investors bullion market 10 grams gold price

इस समय सोना न सिर्फ निवेशकों की नजरों में बल्कि बाजार की सुर्खियों में भी छाया हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त छलांग लगाकर 96,450...

नई दिल्ली: इस समय सोना न सिर्फ निवेशकों की नजरों में बल्कि बाजार की सुर्खियों में भी छाया हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त छलांग लगाकर 96,450 रुपये तक पहुंच गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अब चर्चा इस बात की है कि क्या सोने की यह रफ्तार थमने वाली नहीं? क्या यह अगले कुछ दिनों में 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा छू लेगा?

क्यों बढ़ रही है कीमतें?

2025 की शुरुआत से अब तक सोना करीब 20 बार रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जानकारों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और ब्याज दरों में संभावित कटौती इसकी सबसे बड़ी वजहें हैं। साथ ही, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भी सोने की भारी खरीदारी कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और दाम दोनों बढ़े हैं। निवेशकों के लिए यह अब भी एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गर्मी

दुनियाभर में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। पहली बार स्पॉट गोल्ड 3,200 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3,237.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

1 लाख की रफ्तार: क्या संभव है?

कई बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोना एक हफ्ते में ही 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह का कहना है कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में दो बार कटौती करता है, तो सोने की कीमतों को नई उड़ान मिल सकती है। ब्याज दरों में कटौती से निवेशक सोने की ओर तेजी से रुख करेंगे, जिससे डिमांड और कीमतें दोनों बढ़ेंगी। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि मौजूदा तेजी केवल एक ट्रेंड का विस्तार है, कोई नया बुल रन नहीं। उनके मुताबिक अगर कोई बड़ा ट्रिगर सामने नहीं आता, तो कीमतें 1 लाख तक नहीं पहुंचेंगी - कम से कम इतनी जल्दी तो नहीं।

गिरावट की भी संभावना!

कुछ जानकार तो यह तक कह रहे हैं कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में गिरावट भी देखी जा सकती है। पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का मानना है कि 6 से 10 महीनों में सोना 2,600 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिससे घरेलू कीमतों में भी ठंडक आ सकती है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!