Breaking




Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव! जल्दी जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 13 Apr, 2025 06:23 PM

gold silver rate big change in the rate of gold and silver

इस साल सोने ने निवेशकों की जेब भर दी है। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 23 फीसदी की तेजी देखी जा चुकी है। सिर्फ अप्रैल महीने की बात करें तो इसमें 5 फीसदी से अधिक का उछाल आया है।

नेशनल डेस्क: इस साल सोने ने निवेशकों की जेब भर दी है। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 23 फीसदी की तेजी देखी जा चुकी है। सिर्फ अप्रैल महीने की बात करें तो इसमें 5 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। शुक्रवार 11 अप्रैल को एमसीएक्स गोल्ड के जून फ्यूचर्स 93,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स गोल्ड 3,263 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऑल-टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है।

क्यों चमक रहा है सोना?

इस बार सोने की कीमत में तेजी की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ जंग। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से आयात पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया है और जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर भारी शुल्क बढ़ा दिया है। इस ट्रेड वॉर ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है और निवेशक अब सुरक्षित विकल्प यानी गोल्ड की ओर भाग रहे हैं।
इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में लगातार गिरावट भी सोने को मजबूती दे रही है। कमजोर डॉलर के चलते अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को सोना और सस्ता लग रहा है, जिससे इसकी डिमांड बढ़ रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें कम करने की उम्मीद भी गोल्ड को सहारा दे रही है।

क्या अभी और बढ़ेगी सोने की कीमत?

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोने की चमक थमने वाली नहीं है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि अगर उन्होंने पहले से गोल्ड खरीदा है तो होल्ड करें। वहीं नए निवेशकों के लिए गिरावट आने पर खरीदारी करना समझदारी हो सकती है। SIP के रूप में गोल्ड ETF या गोल्ड फंड्स में निवेश करना भी एक बेहतर विकल्प बताया जा रहा है।

आपके शहर में कितना है सोने का भाव?

देश के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार रहीं:

  • दिल्ली: ₹93,680 प्रति 10 ग्राम

  • मुंबई: ₹95,670 प्रति 10 ग्राम

  • हैदराबाद: ₹93,990 प्रति 10 ग्राम

  • चेन्नई: ₹94,120 प्रति 10 ग्राम

  • कोलकाता: ₹93,720 प्रति 10 ग्राम

  • बेंगलुरु: ₹93,920 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतों में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी भी महंगी हुई है।

  • दिल्ली: ₹94,330 प्रति किलोग्राम

  • मुंबई: ₹94,490 प्रति किलोग्राम

  • हैदराबाद: ₹94,640 प्रति किलोग्राम

  • चेन्नई: ₹94,760 प्रति किलोग्राम

  • कोलकाता: ₹94,360 प्रति किलोग्राम

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!