silver return 2024: सोना-सोना करते चांदी भी तेजी से आगे बढ़ी: 2024 में Silver के निवेशकों के हुई चांदी, मिला सोने से दोगुना रिटर्न

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Oct, 2024 12:13 PM

gold tensions in the middle east silver return 2024 gold return 2024

चांदी खरीदने वालों की इस साल सच में 'चांदी' हो गई। 2024 में चांदी ने निवेशकों को शानदार लाभ दिया है, जिससे यह सोने के मुकाबले अधिक आकर्षक विकल्प बन गया है। इस साल चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी आई है, जिससे निवेशकों को दोगुना रिटर्न हासिल हुआ है। बता...

नेशनल डेस्क: चांदी खरीदने वालों की इस साल सच में 'चांदी' हो गई। 2024 में चांदी ने निवेशकों को शानदार लाभ दिया है, जिससे यह सोने के मुकाबले अधिक आकर्षक विकल्प बन गया है। इस साल चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी आई है, जिससे निवेशकों को दोगुना रिटर्न हासिल हुआ है। जानकारी के अनुसार,  1 जनवरी 2024 को चांदी की कीमत $23.31 थी, जो अब बढ़कर $33.92 पर पहुंच गई है। इस प्रकार, 2024 में चांदी ने लगभग 46% से अधिक का रिटर्न प्रदान किया है। यह रिटर्न सोने के मुकाबले दोगुना है, जिससे चांदी निवेशकों के लिए एक लाभदायक विकल्प साबित हो रही है। वहीं सोने की बात करें तो इस साल 1 जनवरी को सोने की कीमत $2,238 थी, जो आज $2,736 पर पहुंच गई है, जिससे सोने ने इस साल 22% की वृद्धि दर्ज की है।

कीमतों में तेजी के कारण
बता दें कि शुक्रवार को सोने की कीमत दोपहर 02:58 बजे तक 1% बढ़कर 2,720.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।  जो कि कई आर्थिक और राजनीतिक कारकों के कारण हुआ। इस वृद्धि के पीछे मुख्य कारण मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, अमेरिकी चुनावों के आसपास की अनिश्चितताएं, और मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदें हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ गई है।

 सोने की कीमतों में वृद्धि का प्रमुख कारण मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव है। हेज़बोला द्वारा इस्राइल के साथ युद्ध को बढ़ाने की घोषणा के बाद निवेशक सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो एक पारंपरिक सुरक्षित निवेश माना जाता है।
 
 सिटी के मैक्स लेटन का अनुमान है कि सोने की कीमतें अगले 6-12 महीनों में $3,000 प्रति औंस तक पहुँच सकती हैं, जबकि चांदी की कीमतें अगले तीन महीनों में $35 प्रति औंस तक पहुँचने की उम्मीद है। इस आर्थिक माहौल में सोने और चांदी के निवेशकों के लिए संभावनाएं उज्जवल नजर आ रही हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!