वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, इस शहर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू

Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Mar, 2025 04:02 PM

good news for devotees going to vaishno devi direct flight started

UP के गाजियाबाद और आगरा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। 1 अप्रैल 2025 से आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हर दिन फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह सुविधा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी नई उड़ान...

नेशनल डेस्क: UP के गाजियाबाद और आगरा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। 1 अप्रैल 2025 से आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हर दिन फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह सुविधा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। वहीं, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी नई उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।

आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए रोजाना फ्लाइट
फिलहाल, आगरा से बेंगलुरु के लिए हफ्ते में 4 दिन और अहमदाबाद के लिए 6 दिन फ्लाइट संचालित होती हैं। अब 1 अप्रैल से रोजाना उड़ानें उपलब्ध होंगी। आगरा-हैदराबाद और मुंबई की फ्लाइट्स के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। हैदराबाद और मुंबई की फ्लाइट्स मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती रहेंगी।

हिंडन एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू
हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि 22 मार्च से जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होनी थी, लेकिन अब यह सेवा 23 मार्च, रविवार से शुरू होगी। शनिवार सुबह 5:25 बजे चेन्नई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हिंडन पहुंचेगी। इसके बाद हिंडन से चेन्नई के लिए सुबह 9:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इस रूट का किराया 5,000 से 12,000 रुपये के बीच होगा।

फ्लाइट से वैष्णो देवी जाने वालों को राहत
हिंडन से जम्मू के लिए फ्लाइट सुबह 9:45 बजे उड़ान भरेगी और 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। वहीं, जम्मू से वापसी की फ्लाइट दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी और 2:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी। यह फ्लाइट वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद होगी, क्योंकि जम्मू से कटरा महज एक घंटे की दूरी पर है।

नई उड़ानों से यात्रियों को फायदा
एयर इंडिया एक्सप्रेस का 180-सीटर विमान जम्मू रूट पर 23 मार्च से उड़ान भरेगा। इसके अलावा, 1 मार्च से गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी कई नई फ्लाइट्स शुरू की गई हैं। इन नई उड़ान सेवाओं से उत्तर भारत के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और हवाई यात्रा अधिक सुगम होगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!