Public Holiday: दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Oct, 2024 08:06 AM

government employees madhya pradesh mohan yadav diwali holidays

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली से पहले सैलरी देने की घोषणा की है, जिससे वे त्योहार का आनंद पूरी तरह से अपने परिवार के साथ मना सकें। इसके अलावा, कर्मचारियों को दीपावली से लेकर...

नेशनल डेस्क:  मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली से पहले सैलरी देने की घोषणा की है, जिससे वे त्योहार का आनंद पूरी तरह से अपने परिवार के साथ मना सकें। इसके अलावा, कर्मचारियों को दीपावली से लेकर 3 नवंबर तक घर पर रहकर त्योहार मनाने के लिए चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

4 दिन का अवकाश, कर्मचारी मनाएंगे त्योहार

दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी और उसी दिन प्रदेश सरकार ने पहले ही छुट्टी घोषित कर दी है। 1 नवंबर को भी मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस होने के कारण भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 2 नवंबर को शनिवार और फिर 3 नवंबर को रविवार होने के कारण कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इस तरह, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार भी कर्मचारी अपने परिवार के साथ धूमधाम से मना सकेंगे।

28 अक्टूबर को मिलेगी सैलरी

31 अक्टूबर को दीपावली होने के चलते राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को ही अक्टूबर माह की सैलरी देने का फैसला किया है। सभी विभागों और निगम मंडलों को वेतन जारी करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं, जिससे कर्मचारियों की एडवांस सैलरी की मांग भी समाप्त हो गई है।

स्कूलों और बैंकों की भी छुट्टी

दीपावली के मद्देनजर सरकारी और निजी स्कूलों को भी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक पांच दिनों की छुट्टियां दी गई हैं। वहीं, 31 अक्टूबर को दीपावली के दिन सभी बैंक बंद रहेंगे, हालांकि 1 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे।

इस प्रकार, मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को दीपावली के मौके पर अवकाश का भरपूर लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!