DCW को ‘कमजोर’ कर रही है सरकार, महिलाओं के प्रति शत्रुता दिखा रही: स्वाति मालीवाल

Edited By Pardeep,Updated: 03 Jul, 2024 12:55 AM

government is  weakening  delhi women s commission maliwal

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों पर महिला आयोग को एक संस्था के रूप में ‘‘कमजोर'' करने का आरोप लगाया।

नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों पर महिला आयोग को एक संस्था के रूप में ‘‘कमजोर'' करने का आरोप लगाया। आप द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

‘आप' ने पलटवार करते हुए कहा कि यह ‘‘बेहद खेदजनक'' है कि वह (मालीवाल) ‘‘भाजपा की कठपुतली बनी हुई हैं।'' पार्टी ने कहा, ‘‘पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए बहुत कुछ किया है। उनके गलत कृत्यों के कारण बिभव कुमार को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।'' 

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया, आयोग का बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया, 181 हेल्पलाइन को वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया। मालीवाल ने कहा, ‘‘जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है, तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।'' 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘पिछले छह महीने से किसी को वेतन नहीं दिया गया, बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया है, 181 हेल्पलाइन का संचालन वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के पद भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।'' 

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को कहा था कि महिला हेल्पलाइन नंबर अब उनका विभाग चलाएगा और यह नंबर कुछ दिनों तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार की योजना यह अनिवार्य करने की है कि महिला हेल्पलाइन का संचालन दिल्ली महिला आयोग के बजाय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाए। 

मालीवाल ने इसी पोस्ट में लिखा, ‘‘ दलित सदस्य का पद डेढ़ साल से खाली है। मेरे जाते ही महिला आयोग को फिर से एक कमजोर संस्थान बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है? मैंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है।'' मालीवाल ने केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार पर मुख्यमंत्री आवास में उन पर हमला करने का आरोप लगाया था। कुमार इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!