Breaking




Gujarat: नशे में धुत ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला की मौत

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Mar, 2025 08:42 AM

gujarat drunk driver hits several vehicles woman riding a scooter dies

गुजरात के वडोदरा शहर में एक शराबी ड्राइवर ने अपने चार पहिया वाहन से कई गाड़ियों को कुचल दिया जिसमें एक स्कूटी भी शामिल थी। इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार महिला की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और...

नेशनल डेस्क। गुजरात के वडोदरा शहर में एक शराबी ड्राइवर ने अपने चार पहिया वाहन से कई गाड़ियों को कुचल दिया जिसमें एक स्कूटी भी शामिल थी। इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार महिला की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वडोदरा के एक व्यस्त इलाके में हुआ जहां शराब पीकर गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इनमें से एक दो पहिया वाहन भी था जिस पर एक महिला सवार थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में चार पहिया वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

 

 

 

वहीं वडोदरा की संयुक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने कहा कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह दुर्घटना शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हुई। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!