Pan Masala-Gutka: सरकार का बड़ा फैसला: गुटखा और पान मसाले पर पूरी तरह से बैन

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Feb, 2025 08:10 AM

gutka paan tambaku jharkhand jharkhand government hemant soren

झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और प्रदेश में स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ....

नेशनल डेस्क: झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और प्रदेश में स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 'स्वस्थ झारखंड' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा, "गुटखा और पान मसाले के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे हमारे युवा बर्बाद हो रहे हैं। एक डॉक्टर होने के नाते मैं इस जहर के प्रभाव को भली-भांति समझता हूं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जब जनता ने मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, तो मेरा पहला कर्तव्य उनके जीवन की रक्षा करना है।"

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति गुटखा बेचते, भंडारण करते या इसका सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही, गुटखा माफियाओं और अवैध व्यापारियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

डॉ. अंसारी ने बताया कि इस फैसले के पीछे राज्य की जनता, विशेषकर माताओं और बहनों की गुहार थी, जो अपने परिवार के सदस्यों को नशे की गिरफ्त में जाते देख रही थीं। उन्होंने कहा, "यह प्रतिबंध सिर्फ एक सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि उन परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने बच्चों को कैंसर जैसी बीमारियों के कारण खो दिया।"

उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि वे इस फैसले को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें और झारखंड को गुटखा मुक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, "हम एक ऐसा ट्रेंड सेट करना चाहते हैं, जिसे अन्य राज्य भी अपनाएं और पूरे देश में यह मुहिम चले।"

स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि जब तक राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं होगा और जब तक झारखंड पूरी तरह से स्वस्थ नहीं बनेगा, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध लगाने के इस फैसले की हर ओर सराहना हो रही है। विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों ने इसे झारखंड के युवाओं और परिवारों के हित में लिया गया सबसे बड़ा निर्णय बताया है।

अंत में, डॉ. अंसारी ने कहा, "हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि झारखंड स्वस्थ और नशामुक्त बने। जीवन अनमोल है और इसे गुटखा और पान मसाले जैसी घातक चीजों से नष्ट होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह प्रतिबंध झारखंड के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!