mahakumb

H5N1 Virus: गाय के बाद अब इस जानवर में भी Bird Flu की पुष्टि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी एहतियात बरतने की सलाह

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Feb, 2025 01:44 PM

h5n1 virus after cow now bird flu has been confirmed in this animal too

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के अनुसार संक्रामक बीमारियों का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सहित कई देशों में बर्ड फ्लू के मामले बढ़े हैं। इस वायरस जिसे एच5एन1 (H5N1) के नाम से जाना जाता है से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती...

नेशनल डेस्क। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के अनुसार संक्रामक बीमारियों का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सहित कई देशों में बर्ड फ्लू के मामले बढ़े हैं। इस वायरस जिसे एच5एन1 (H5N1) के नाम से जाना जाता है से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर यह मुर्गियों और पक्षियों में फैलता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह गायों और इंसानों में भी पाया गया है। अब पहली बार चूहों में भी बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है जो मानव संक्रमण के खतरे को और बढ़ा सकती है।

चूहों में बर्ड फ्लू का पहला मामला

अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के एनिमल एंड प्लांट इंस्पेक्शन सर्विस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पहली बार चूहे भी बर्ड फ्लू संक्रमण की चपेट में आए हैं। चूहे अक्सर घरों में रहते हैं इस वजह से इंसान तक वायरस का पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।

PunjabKesari

 

 

148 मिलियन से अधिक मुर्गियों को मारा गया

बर्ड फ्लू के इस नए खतरे से निपटने के लिए अमेरिका ने कई पोल्ट्री फार्मों पर 148 मिलियन से अधिक मुर्गियों को मारा है। इसके कारण अंडों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा लोमड़ी, बिल्लियों और बॉबकैट्स जैसे अन्य स्तनधारियों में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: रेखा गुप्ता का ताबड़तोड़ एक्शन, इतने लोगों को नौकरी से निकाला

 

इंसानों में संक्रमण के मामले

मार्च 2024 में एच5एन1 वायरस पहली बार डेयरी गायों में पाया गया था और अब तक इस वायरस के लगभग 70 मामले इंसानों में रिपोर्ट किए जा चुके हैं जिनमें से ज्यादातर डेयरी और पोल्ट्री श्रमिक हैं। इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन स्थानों पर बर्ड फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं वहां के लोगों को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।

PunjabKesari

 

क्या अंडे और मांस से बचना चाहिए?

क्योंकि बर्ड फ्लू ने मुर्गियों और पक्षियों को भी प्रभावित किया है ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें अंडे और मांस से बचना चाहिए? विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे दूध, अंडे और मुर्गी से दूर रहना सबसे अच्छा है। इसके अलावा यदि आप बीमार या मृत जानवर देखें तो उनसे दूरी बनाकर रखें।

 

PunjabKesari

 

D1.1 स्ट्रेन का खतरा

वर्तमान में बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन D1.1 काफी चिंता का कारण बन गया है। यह स्ट्रेन बहुत जल्दी फैलने और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्ट्रेन स्तनधारियों में तेजी से फैलने की क्षमता रखता है और इससे महामारी का खतरा भी हो सकता है।

सुरक्षा के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस संक्रमण से बचने के लिए हमें कुछ अहम कदम उठाने चाहिए:

➤ संक्रमित पक्षियों और जानवरों से दूर रहें।
➤ यदि बर्ड फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं तो सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए।
➤ पोल्ट्री उत्पादों को सही तरीके से पकाएं और किसी भी कच्चे या अधपके मांस से बचें।

बता दें कि यह बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन संभावित रूप से एक बड़ी महामारी का कारण बन सकता है इसलिए इस पर नजर रखकर सही समय पर बचाव करना बेहद जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!