Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Feb, 2025 07:04 PM
![haryana gurugram satellite toll plaza rao narveer singh](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_19_04_190914327satellitetollplaza-ll.jpg)
हरियाणा के युवाओं और वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। गुरुग्राम देश का पहला शहर बनने जा रहा है, जहां सैटेलाइट टोल प्लाजा स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर 83 स्थित एमआर पाम गार्डन...
नेशनल डेस्के: हरियाणा के युवाओं और वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। गुरुग्राम देश का पहला शहर बनने जा रहा है, जहां सैटेलाइट टोल प्लाजा स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर 83 स्थित एमआर पाम गार्डन सोसाइटी में एक कार्यक्रम के दौरान की।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टोल प्लाजा शिफ्ट करने की योजना
पूर्व मंत्री ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे के खेड़की दौला टोल प्लाजा को जल्द ही पचगांव शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभी सटीक समय सीमा तय नहीं हुई है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से गुरुग्राम में सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?
- टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि टोल टैक्स सीधे वाहन चालक के खाते से कट जाएगा।
- GPS और ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) पर आधारित यह टोल कलेक्शन प्रणाली वाहन की सटीक लोकेशन ट्रैक करेगी।
- वाहन जितनी दूरी तय करेगा, उतना ही टोल चार्ज किया जाएगा, यानी प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान होगा।
इस नई तकनीक से न केवल टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रा भी अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। गुरुग्राम में इस आधुनिक टोल प्रणाली की शुरुआत के साथ, हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां यह सैटेलाइट टोल सिस्टम लागू किया जाएगा।