3000 लड़कियों के निजी फोटो के स्क्रीनशॉट, भारतीय लड़कियों से बनवाता था प्राइवेट वीडियो फिर..., जानें पूरा मामला

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 24 Mar, 2025 01:32 PM

he used to make private videos with indian girls

ओडिशा पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।

नेशनल डेस्क: ओडिशा पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ओडिशा के कटक में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय व्हाट्सएप नंबरों का जिक्र किया, जिससे पुलिस को इस रैकेट की भनक लगी। आरोपी ने फेसबुक पर डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रतिष्ठित पेशेवरों की प्रोफाइल देखकर उनकी नकल कर फर्जी अकाउंट बनाए। इन नकली प्रोफाइल्स से वह भारतीय महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उन्हें अपने नंबर पर चैट करने के लिए प्रेरित करता था। वह अपनी फर्जी तस्वीरें और वीडियो भेजकर महिलाओं से उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो मांगता था। एक बार महिलाओं की निजी तस्वीरें और वीडियो हाथ लगते ही वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। जांच में पुलिस को 3,000 से अधिक महिलाओं के फोटो के स्क्रीनशॉट मिले।

सुसाइड नोट से खुला मामला

26 फरवरी को कटक पुलिस को खबर मिली कि शहर के दराघा बाजार इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके सुसाइड नोट में कई व्हाट्सएप नंबर मिले, जिससे पता चला कि महिला को कोई उसकी अश्लील तस्वीरों के कारण परेशान कर रहा था। सामाजिक दबाव के कारण महिला ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

कटक पुलिस के साइबर सेल ने इस मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने व्हाट्सएप कंपनी से संपर्क कर उन नंबरों की जानकारी निकाली, जिनका इस्तेमाल आरोपी कर रहा था। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पाया कि आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर और पालम इलाके में सक्रिय था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से 21 मार्च को आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी का नाम जेजे रेमंड उर्फ चिजियोके जॉन ओकोये है, जो नाइजीरिया का रहने वाला है। उसके पास आइवरी कोस्ट का पासपोर्ट भी मिला है, जिससे उसकी असली पहचान की जांच की जा रही है।

3,000 से अधिक महिलाओं के स्क्रीनशॉट मिले

जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले तो हैरान करने वाले खुलासे हुए। पुलिस को 3,000 से अधिक महिलाओं के फोटो के स्क्रीनशॉट मिले। आरोपी पिछले 4 साल से दिल्ली में रह रहा था और लगातार इस अपराध को अंजाम दे रहा था। उसने भारत और विदेशों में कई महिलाओं को ठगा है। एक विदेशी महिला से उसने 5,000 न्यूजीलैंड डॉलर भी ऐंठे थे।

ब्लैकमेलिंग का शिकार बनी कटक की महिला

कटक की पीड़िता को भी कुछ महीने पहले आरोपी की फर्जी प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। उसने धीरे-धीरे महिला को अपनी बातों में फंसाया और उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा। मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या कर ली।
ओडिशा पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर और गहराई से पूछताछ करने की योजना बना रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में कोई और विदेशी या भारतीय व्यक्ति शामिल तो नहीं है। साथ ही, साइबर पुलिस अन्य पीड़ित महिलाओं से संपर्क कर रही है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

महिलाओं के लिए सतर्कता के सुझाव

  • सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।

  • निजी तस्वीरें और वीडियो किसी को न भेजें, चाहे सामने वाला कितना भी भरोसेमंद लगे।

  • अगर कोई ब्लैकमेल करे, तो तुरंत साइबर पुलिस को सूचित करें।

  • व्हाट्सएप और अन्य चैट ऐप पर किसी भी संदिग्ध लिंक या वीडियो कॉल को न स्वीकारें।

  • मजबूत पासवर्ड और दो-स्तरीय सुरक्षा का उपयोग करें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!