सत्संग भवन में नाबालिग लड़कियों से करता था बलात्कार, एक पीड़िता के गर्भवती होने पर सेवादार गिरफ्तार

Edited By Yaspal,Updated: 24 Oct, 2024 05:10 PM

he used to rape minor girls in satsang bhavan

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िताओं के परिजनों की शिकायत पर स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सत्संग भवन के सेवादार मोहन लाल (75) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं की उम्र 13 साल है और वे एक ही गांव की रहने वाली हैं।

प्रसाद ने बताया कि दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, ‘‘एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। किशोरी ने परिजन को बताया कि सत्संग भवन के सेवादार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।'' उसने बताया कि सेवादार पर उसी गांव की एक अन्य किशोरी के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रसाद के मुताबिक, ‘‘आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।''

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शर्मनाक मामला तब प्रकाश में आया, जब एक पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई। ASP सिटी शंकर प्रसाद ने पीटीआई को बताया कि स्याना थाना क्षेत्र के एक सत्संग भवन में 75 साल का मोहन लाल 'सेवादार' के तौर पर काम करता है। वहां मोहन लाल ने उसी गांव की रहने वाली 13 साल की दो लड़कियों से लगातार बलात्कार किया। वो लड़कियां वहां खेलने जाया करती थीं।

एएसपी के मुताबिक, लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला तब प्रकाश में आया जब एक लड़की के परिवार को पता चला कि वह गर्भवती है। किशोरी ने तब अपने परिवार को बताया कि मोहन लाल ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है। सूत्रों ने बताया कि लड़कियों के साथ बलात्कार करने से पहले लाल उन्हें एक दवा देता था, जिससे वे बेहोश हो जाती थीं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!